नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की कैसे आप भी हर महीने 5000 रूपये की पेंशन राशि प्राप्त कर सकते हैं |
क्या हैं अटल पेंशन योजना ?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जानी वाली महत्वपूर्ण योजना हैं जो भारत के नागरिकों के लिए बनाई गई हैं |
इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति को एक मामूली राशि हर महीने देनी होती हैं और बदले में जैसे ही व्यक्ति का उम्र 60 वर्ष हो जाता हैं तो उसे हर महीने 5000 रूपये की पेंशन राशि दी जाती हैं और यह राशि तब तक दी जाती हैं जब व्यक्ति जीवित हैं | मृत्यु के पश्चात यह राशि नॉमिनी को दी जाती हैं जैसे की उसकी जीवन साथी को मिलेगा अगर वो नॉमिनी है तो |
इस योजना का लाभ कौन – कौन ले सकते हैं ?
- वह व्यक्ति भारत का नागरिक हो |
- उस व्यक्ति का उम्र कम से कम 18 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- उसका एक बचत खाता किसी भी बैंक या डाकघर में होनी चाहिए |
पेंशन की आवश्यकता समझें
हमें जीवन में पेंशन की आवश्यकता तब होती हैं जब हम कमाई नहीं कर रहे होते हैं या कमाई का कोई स्त्रोत ना हो या हम कोई काम नही कर पाते हैं तब हमें पेंशन की आवश्यकता अधिक होती हैं |
- जीवन यापन की लागत में लगातार वृद्धि होने से लागत को कम करने में सहायता प्रदान करती हैं
- लम्बी जीवन जीने में सहायता प्रदान करती हैं |
- 5000 रूपये की निश्चित पेंशन राशि मिलने से बुढ़ापा को सम्मानजनक तरीके से जिया जा सकता हैं |
अटल पेंशन योजना कहाँ से ले
आप किसी भी बैंक में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिस बैंक में आपका खाता है या घर बैठे भी कर सकते हैं उस बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
आपकी उम्र और क्षमता के अनुसार निवेश कर पा सकते है मासिक पेंशन
आयु | आपको कितने वर्षो तक निवेश करना हैं | 1000 प्रतिमाह पेंशन पाने के लिए | 2000 प्रतिमाह पेंशन पाने के लिए | 3000 प्रतिमाह पेंशन पाने के लिए | 4000 प्रतिमाह पेंशन पाने के लिए | 5000 प्रतिमाह पेंशन पाने के लिए |
18 वर्ष | 42 वर्ष | 42 रु. | 84 रु. | 126 रु. | 168 रु. | 210 रु. |
19 वर्ष | 41 वर्ष | 46 रु. | 92 रु. | 138 रु. | 183 रु. | 228 रु. |
20 वर्ष | 40 वर्ष | 50 रु. | 100 रु. | 150 रु. | 198 रु. | 248 रु. |
21 वर्ष | 39 वर्ष | 54 रु. | 108 रु. | 162 रु. | 215 रु. | 269 रु. |
22 वर्ष | 38 वर्ष | 59 रु. | 117 रु. | 177 रु. | 234 रु. | 292 रु. |
23 वर्ष | 37 वर्ष | 64 रु. | 127 रु. | 192 रु. | 254 रु. | 318 रु. |
24 वर्ष | 36 वर्ष | 70 रु. | 139 रु. | 208 रु. | 277 रु. | 346 रु. |
25 वर्ष | 35 वर्ष | 76 रु. | 151 रु. | 226 रु. | 301 रु. | 376 रु. |
26 वर्ष | 34 वर्ष | 82 रु. | 164 रु. | 246 रु. | 327 रु. | 409 रु. |
27 वर्ष | 33 वर्ष | 90 रु. | 178 रु. | 268 रु. | 356 रु. | 446 रु. |
28 वर्ष | 32 वर्ष | 97 रु. | 194 रु. | 292 रु. | 388 रु. | 485 रु. |
29 वर्ष | 31 वर्ष | 106 रु. | 212 रु. | 318 रु. | 423 रु. | 529 रु. |
30 वर्ष | 30 वर्ष | 116 रु. | 231 रु. | 347 रु. | 462 रु. | 577 रु. |
31 वर्ष | 29 वर्ष | 126 रु. | 252 रु. | 379 रु. | 504 रु. | 630 रु. |
32 वर्ष | 28 वर्ष | 138 रु. | 276 रु. | 414 रु. | 551 रु. | 689 रु. |
33 वर्ष | 27 वर्ष | 151 रु. | 302 रु. | 453 रु. | 602 रु. | 752 रु. |
34 वर्ष | 26 वर्ष | 165 रु. | 330 रु. | 495 रु. | 659 रु. | 824 रु. |
35 वर्ष | 25 वर्ष | 181 रु. | 362 रु. | 543 रु. | 722 रु. | 902 रु. |
36 वर्ष | 24 वर्ष | 198 रु. | 396 रु. | 594 रु. | 792 रु. | 990 रु. |
37 वर्ष | 23 वर्ष | 218 रु. | 436 रु. | 654 रु. | 870 रु. | 1087 रु. |
38 वर्ष | 22 वर्ष | 240 रु. | 480 रु. | 720 रु. | 957 रु. | 1196 रु. |
39 वर्ष | 21 वर्ष | 264 रु. | 528 रु. | 792 रु. | 1054 रु. | 1318 रु. |
40 वर्ष | 20 वर्ष | 291 रु. | 582 रु. | 873 रु. | 1164 रु. | 1454 रु. |